Friday 28 May 2021

important information

Important Questions
 
प्रश्न- UNEP से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- यूनाइटेड नेशनल एनवायरमेंट प्रोग्राम।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- नैरोबी में।
प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केन्द्र कहां स्थित है?
उत्तर- न्यूयार्क में।
प्रश्न- पहला विश्व पर्यावरण सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तर- स्टाकहोम (स्वीडन) में।
प्रश्न-पहला पृथ्वी सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तर- पहला पृथ्वी सम्मेलन ब्राजील के शहर रियो—डि—जनेरियो में हुआ था।
प्रश्न- क्योटो प्रोटोकोल को न मानने वाले देशों के नाम बताएं?
उत्तर- अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया।
प्रश्न- पर्यावरण शिक्षा केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- अहमदाबाद में।
प्रश्न- पर्यावरण अध्ययन केन्द्र कहाँ है?
उत्तर- चेन्नई में।
प्रश्न- पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) विज्ञान किसे कहते हैं?
उत्तर- विज्ञान की उस शाखा को जिसके अन्तर्गत जीव तथा पौधों के पारिस्थितिकी सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है, पारिस्थितिकी या पारिस्थिति—विज्ञान कहते हैं।
प्रश्न- पृथ्वी के चार परिमण्डल कौन से हैं?
उत्तर- स्थल मण्डल, वायु मण्डल, जल मण्डल तथा जैव मण्डल।
प्रश्न- पर्यावरणीय समस्या के कारण भारत की कुल भूमि का कितना हिस्सा बेकार पड़ा है?
उत्तर- लगभग एक तिहाई।
प्रश्न- वह कौन—सा देश है जिसने सर्वप्रथम अपने संविधान में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन विषय को स्थान दिया?
उत्तर- भारत।
प्रश्न- प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर- पर्यावरण के जैविक व अजैविक घटकों में विघमान वे सभी तत्त्व जिन्हें मनुष्य ने आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खोजा और प्रयोग किया वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।
प्रश्न- प्राकृतिक संसाधनों को किन—किन वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- जल संसाधन, वन संसाधन, भूमि संसाधन,ऊर्जा संसाधन, खनिज संसाधन व खाघ संसाधन में बांटा जा सकता है।
प्रश्न- विघालयों तथा अन्य शिक्षा संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा का प्रावधान किसने कराया?
उत्तर- श्री एम0 सी0 मेहता जो पेशे से वकील हैं, ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल करके शिक्षा संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा दिये जाने का प्रावधान कराया।
प्रश्न- ग्रीन जज के नाम से किस जज को जाना जाता है ?
उत्तर- सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज माननीय जस्टिस कुलदीप सिंह। उन्होंने अपने कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण के हित में अनेक फैसले किये।
प्रश्न- पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत कब हुई?
उत्तर- पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत 1948 ई0 में ट्टद इंटरनेशनल यूनियन फ्Qॉर कंजर्वेशन ऑफ्Q नेचर एवं नेचुरल रिसोर्सेज’ की स्थापना द्वारा हुई।
प्रश्न- ईको क्लब क्या होते हैं? इनका उद्देश्य बताएं।
उत्तर- विघालयों में पढ़ने वाले छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल आदतें डालने के लिए केन्द्र सरकार ने ईको क्लब योजना शुरू की है। जिनमें विभिन्न माध्यमों से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।
प्रश्न- पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?
उत्तर- स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में 2005 में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में पेश रिपोर्ट के अनुसार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बनी 146 देशों की सूचि में भारत 101वें स्थान पर है।

No comments:

Post a Comment